मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर
रायगढ़ में करेंगे रोड शो, अग्रोहा धाम लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ आयेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री साय 27 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.15 बजे से कबीर चौक रायगढ़ से रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं पार्टी कार्यालय जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.55 बजे सर्किट हाऊस आयेंगे एवं वहां से प्रस्थान कर 5.45 बजे श्री अग्रोहा धाम रायगढ़ में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8 बजे होटल ट्रिनिटी ग्रैंड रायगढ़ में पत्रकारों तथा वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

