🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर के डॉ.शिवम अरूण कुमार पटनायक को हार्वड यूनिवर्सिटी में ब्याख्यान के लिए आमंत्रित किया

On: October 17, 2024 5:09 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) डॉ.शिवम अरूण कुमार पटनायक का व्याख्यान देने हेतु हार्वड यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम हेतु आमंत्रित
ग्लोबल रिसर्च कांफ्रेंस का आयोजन दिनांक 6 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक अमेरिका के हार्वड यूनिवर्सिटी बास्टर्न में किया जा रहा है, जिसमें भारत से छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षाविद् वर्तमान एमेटी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ.शिवम अरूण कुमार पटनायक को व्याख्यान देने हेतु वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है, यह छत्तीसगढ़ राज्य के अत्यधिक हर्ष का विषय है, बिलासपुर जिले के प्रथम व्यक्ति जो कि विश्व के सबसे अव्वल दर्जे के विश्वविद्यालयों में दर्ज है, डॉ.अरूण कुमार पटनायक पूर्व में न्यूज़ीलैंड, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दुबई, फीजी, किंगडम ऑफ टोंगा के विश्वविद्यालयों एवं अन्य कार्यक्रमों में अपना व्याख्यान दे चुके हैं। डॉ. अरूण कुमार पटनायक को दो बार छत्तीसगढ़ रत्न, राष्ट्रीय सेवा रत्न, एम.पी.छत्तीसगढ़ आईकॉन, इंडियन आईकॉन, प्राईड ऑफ इंडिया एवार्ड, मानव रत्न सेवा एवार्ड एवं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। डॉ.पटनायक विगत 26 वर्षों से मालिन बस्ती एवं वनांचलों में बाल विकास कक्षायें, जो कि मानवीय मूल्यों की शिक्षा प्रदत्त करती है, इस हेतु कार्य कर रहे हैं। बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ के सभी खेल प्रेमी, शिक्षाविद्, राज्य के मुख्यमंत्री, क्षेत्र के विधायक आदि ने उनके से इस उपलब्धि हेतु व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए हर्ष प्रकट किया। ग्लोबल रिसर्च कांफ्रेंस में डॉ.पटनायक ग्लोबल डिजिटल उपलब्धियांें पर भारत एवं छत्तीसगढ़ को दुनिया के पटल पर लाने के लिए अपने व्याख्यान के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में डॉ.अरूण पटनायक के अतिरिक्त शिक्षाविद् श्री सी.एच.विद्यासागर राव, राज्यपाल मेघालय को भी इस विषय में व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment