चैम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने महापौर जीवर्धन चौहान को दी बधाई
बिलासपुर/ रायगढ़:(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने रायगढ़ नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने नवनिर्वाचित सभी पार्षदों को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नगर निगम के नए नेतृत्व से पूरे शहर को विकास की बड़ी उम्मीदें हैं और व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम जनता की सेवा में निरंतर कार्य करेगा।
सुशील रामदास ने इस अवसर पर आशा व्यक्त की कि महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा नेता ओ. पी. चौधरी के अनुभव और दूरदर्शिता से लाभ लेकर शहर के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स हमेशा व्यापारिक और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और उम्मीद करता है कि नगर निगम व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी नीतियाँ बनाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि रायगढ़ व्यापारिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा है और नगर निगम की सकारात्मक पहल से शहर के व्यवसायों को मजबूती मिलेगी। चौम्बर और व्यापारिक समुदाय नगर निगम के साथ सहयोग कर शहर के आर्थिक विकास को गति देने के लिए तत्पर रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.02.08छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर 1992–93 बैच का भव्य पुनर्मिलन समारोह सम्पन्न
Uncategorized2026.02.06शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए : राजेश चटर्जी
छत्तीसगढ़2026.02.06अमरकंटक जलेश्वर पेंड्रा मार्ग और आसपास के जंगलों में बीते तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट
धर्म-कला-संस्कृति2026.02.06संत बाबा मेहरवान सिंह साहेब जी की (मासिक) वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई,श्री सुखमणी साहिब का पाठ


