🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप टीडीएस कटौती एवं भुगतान संबंधी विवरण उपलब्ध कराने की मांग की

On: July 16, 2026 9:08 AM

राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप टीडीएस कटौती एवं भुगतान संबंधी विवरण उपलब्ध कराने की मांग की

बिलासपुर/ (अमित मिश्रा) शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने एक बार फिर संघ के अध्यक्ष रवीं परियानी के नेतृत्व में जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उचित मूल्य दुकान संचालकों को टीडीएस कटौती एवं भुगतान संबंधी विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। कलेक्टर को दुबारा सौंपे गए ज्ञापन में इससे पहले गत 9 जून को इसी मांग को लेकर दिए गए ज्ञापन का संदर्भ भी दिया गया है।
कलेक्टर को दुबारा सौंपे गए ज्ञापन में उचित मूल्य दुकान संचालकों ने कहा है कि समय-समय पर कमीशन एवं अन्य मदों की राशि तो अब उन्हें प्राप्त हो रही है, पर ये कब का कमीशन है, कितना टीडीएस काटा गया, कितनी राशि दी जा चुकी, कितना बकाया है इसका कोई हिसाब संघ ने भुगतान की गई कमीशन की राशि का पूरा विवरण मुहैया कराने की मांग की है।
संघ ने निम्न बिंदुओं की जानकारी उपलब्ध कराने मांग की है- उन्हें भुगतान किस मद (मार्जिन मनी, परिवहन, बारदाना अथवा अन्य) के अंतर्गत किया गया है। संबंधित भुगतान किस माह अवधि का है। भुगतान की कुल राशि कितनी है तथा किस बैंक खाते में जमा की गई हैं। प्रत्येक भुगतान में टीडीएस (TDS) की कितनी राशि काटी गई है एवं किस प्रतिशत/दर से कटौती की गई है। कटौती की गई टीडीएस राशि किस खाते (PAN/TAN के माध्यम से) में जमा की गई है इसका विवरण उपलब्ध कराने मांग की है। कलेक्टर ने फिर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment