*ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विधि छात्र कु. संध्या विभार को बधाई एवं शुभकामनाएं।*
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 19 जुलाई 2026। सौ. कुसुम ताई दाबके (SKTD) विधि महाविद्यालय, रायपुर से एलएलबी की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के पश्चात विधि छात्रा कु. संध्या विभार ने पहली बार में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) भी सफलता के साथ उत्तीर्ण कर अधिवक्ता के रूप में अपने विधिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता श्रीमती उर्वशी घोष पाल एवं अधिवक्ता पारसमणि नायक सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कु. संध्या विभार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण करना किसी भी विधि स्नातक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उसके ज्ञान, परिश्रम एवं विधि के प्रति समर्पण का परिचायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कु. संध्या विभार अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं न्यायोन्मुखी कार्यों से अधिवक्ता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
सभी अधिवक्ताओं ने कु. संध्या विभार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल विधिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए आशा जताई कि वे अपने ज्ञान और प्रतिभा से न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

