अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अर्जुन रेसिडेंसी, अशोक नगर में एक भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति, साहित्य और कला के इस अनूठे त्रिवेणी संगम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि थावे विद्यापीठ, गोपालगंज के कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा ने की। इस साहित्यिक व सांस्कृतिक संध्या को वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, डॉ. विष्णु कुमार तिवारी एवं डॉ. विवेक तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य का गौरव प्राप्त हुआ।
भजनों की रसगंगा में डूबे श्रद्धालुः समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। सुप्रसिद्ध भजन गायक मास्टर तनिष्क वर्मा और मैन्सी खंडेलवाल ने अपनी सुरीली और भावपूर्ण आवाज़ में भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं के भजनों की ऐसी रसगंगा बहाई कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
बाल कलाकारों का हुआ सम्मानः
सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से मंच पर प्रस्तुति देने वाले होनहार बाल कलाकारों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कारों के से मंच पर प्रस्तुति देने वाले होनहार बाल कलाकारों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए आवश्यक हैं।
प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थितिः
इस पावन अवसर पर प्रख्यात गायक राम निहोरा राजपूत, दीपक दुबे, शीतल प्रसाद पाटनवार और बालगोविंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्यकार, कलाप्रेमी एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

